हलसी: जर्जर सड़क एवं जल जमाव से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतरे,प्रेम डीहा गांव के समीप हलसी-सिकंदरा मुख्य मार्ग को किया जाम
हलसी-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर प्रेमडीहा गांव के समीप जलजमाव व जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को करीब दो घंटे सड़क जाम रखा. पूर्वाहन 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जलजमाव में एक ई रिक्शा के पलटने से यात्री घायल हो गये थे.सूचना पर बीडीओ विकास कुमार व पुलिस पहुंचे. बीडीओ के स्थायी समाधान के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया.