लटेरी: शहरिया बस्ती में कैंप लगाकर नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा जनमन मिशन के अंतर्गत बनाए जा रहे हैं लोगों के दस्तावेज।
Lateri, Vidisha | Feb 26, 2024 लटेरी नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा शहरिया बस्ती में कैंप लगाकर जनमन मिशन योजना के अंतर्गत शहरिया समाज के लोगों के दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार नगर के सहरिया बस्ती में नगर परिषद और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगाकर लोगों के जाति प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाए जा रहे हैं।