लटेरी: मां शबरी जयंती के मौके पर लटेरी में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने किया सामुदायिक भवन का भूमि पूजन
Lateri, Vidisha | Feb 25, 2024 लटेरी में मां शबरी जयंती के मौके पर रविवार को भील समाज के लोगों और शहरिया समाज के लोगों द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान ग्राम नेवली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने मां शबरी जयंती के मौके पर 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया है।