लटेरी: सिरोंज रोड पर स्थित होंडा शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब 1 लाख रूपए का हुआ नुकसान
Lateri, Vidisha | Feb 24, 2024 लटेरी में शानिवार को अचानक सिरोंज रोड पर स्थित होंडा मोटरसाइकिल शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा और दमकल की गाडी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। जानकारी के अनुसार घटना में करीब 1 लाख रूपए का फर्नीचर जल गया है। बताया जा रहा है कि शोरूम में अचानक धुआं उठने से घटना की जानकारी सामने आई।