लटेरी: लटेरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
Lateri, Vidisha | Feb 26, 2024 लटेरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। पुलिस ने एक पक्ष में दो लोगों को आरोपी बनाया है।