कोरबा: कोरबा में सांप का हैरतअंगेज रेस्क्यू, जंप करते ही जितेंद्र सारथी ने हवा में लपका 7 फीट लंबा धमना सांप
Korba, Korba | Oct 22, 2026 कोरबा में सांप के रेस्क्यू का ऐसा रोमांचक नजारा सामने आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए! निहारिका क्षेत्र के बजरंग ट्रेडर्स में दुकान की सीलिंग के ऊपर करीब 7 फीट लंबा धमना सांप दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही नोवा नेचर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।