पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'हमारा बिहार हमारी सड़क' मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संकल्प में गुरुवार सुबह 10:00 बजे हमारा बिहार हमारी सड़क मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस ऐप का लोकार्पण किया गया है। बिहार में करीब 65000 सड़कें मेंटेनेंस में है। जिसके लिए हमारा बिहार हमारी सड़क मोबाइल एप बनाया गया है। इसके तहत जो सड़के मेंटेनेंस में है, उस सड़क के लिए आम लोग शिकायत कर सकेंगे।