पटना ग्रामीण: अंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर लालू यादव का हमला, कहा- 'अमित शाह पागल हो गए हैं, उन्हें बाबा साहेब से घृणा है'
अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। गुरुवार की सुबह 10:00 राबड़ी आवास के पास सुप्रीमो लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। उन्हें बाबा साहेब से घृणा है। उनके पागलपन का हम खंडन करते हैं। बाबा साहेब महान हैं, भगवान हैं।