पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन, 80 से ज़्यादा कंपनियाँ शामिल हो रही हैं
ज्ञान भवन में गुरुवार सुबह 11:00 बजे दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के साथ की गई। जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन पौधे में जल अर्पित कर किया गया। इस कार्यक्रम में 80 से ज्यादा कंपनी शामिल हो रही है। कार्यक्रम के पहले दिन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रारंभिक MOU पर हस्ताक्षर किया।