चरखारी: बुंदेलखंड के कश्मीर चरखारी में 143वें गोवर्धननाथ जू मेले का शुभारंभ
चरखारी में 143वें गोवर्धननाथ जू मेले का शुभारंभ हुआ। भगवान गोवर्धननाथ और राधा रानी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। विधायक और एमएलसी ने यजमान बनकर मेले का उद्घाटन किया। 1883 से चली आ रही इस परंपरा के तहत एक माह तक चलने वाले मेले में रामलीला, भागवत कथा, कवि सम्मेलन, मुशायरा और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता होगी।