पाली: नाराहट में तैनात लेखपाल पर स्थानीय किसान ने आरोप लगाया, जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर ₹6000 की रिश्वत ली
Pali, Lalitpur | Apr 24, 2026 शुक्रवार दोपहर करीबन 2:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में कस्बा नाराहट निवासी एक किसान ने, नाराहट में तैनात लेखपाल पर जमीन की पैमाइश कराने की एवज में ₹6000 की रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। उक्त मामले पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।