कांके: रांची पुलिस की टीम ED दफ्तर पहुंची, ED अधिकारियों पर दर्ज मुकदमे की कर रही जांच
Kanke, Ranchi | Jan 15, 2026 प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार की सुबह रांची पुलिस पहुँच गई. एयरपोर्ट थाना के साथ अतिरिक्त पुलिस जवानों के साथ पुलिस अधिकारी ED दफ़्तर में जाँच कर रहे है. बता दे कि पेय जल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज करावाया था. जिसमे ED अधिकारीयों पर मारपीट के साथ जबरन बयान दर्ज कराने कि बात कही गई थी.