बांका: पकरिया गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, चालक फरार
Banka, Banka | Oct 20, 2024 पकरिया गांव के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जबकि चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ने रविवार को दोपहर 12:30 बजे बताई कि ट्रैक्टर के मालिक और फरार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंम्प पहुंच गया है।