बांका: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने मकई विक्रेता की गोली मारकर हत्या की, शव गांव पहुंचा, BDO और CO ने दी श्रद्धांजलि
Banka, Banka | Oct 20, 2024 जम्मू कश्मीर में आतंकवादी के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद मकई विक्रेता अशोक चौहान का शव रविवार को कैथा गांव पहुंचा। जहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणो ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे बताया की जम्मू कश्मीर सरकार ने प्लेन से शव को पटना भेजा। फिर जिला प्रशासन ने एंबुलेंस से शव को घर तक पहुंचाया। BDO व CO ने कैथा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।