ब्यौहारी: ग्राम पंचायत चरखरी में सरपंच पद का शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2025 में ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चरखरी में सरपंच पद के निवार्चन हेतु शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मतदान किया। यह जानकारी जनसंपर्क कार्यालय से मंगलवार शाम 5:00 बजे दी गई है।