राजपुर: बुढ़ाबगीचा में बन रहे नए उप स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ा हुआ विवाद, जनपद अध्यक्ष ने दर्ज की आपत्ति
जनपद अध्यक्ष विनय भगत का कहना है कि अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्माण स्थल बदल दिया। उनका दावा है कि जिस उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति झींगो के लिए मिली थी, उसका निर्माण अब दूसरी जगह कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।