लालगंज: हलिया कस्बा में घर में घुसे बंदर ने महिला को काटकर किया घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
हलिया थाना के हलिया कस्बा में रविवार दोपहर बाद करीब 1 बजे घर में घुसे बंदर ने महिला को काट लिया। जिससे महिला घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हलिया में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। हलिया कस्बा निवासी 50वर्षीय नचनी देवी घर में कार्य कर रही थी कि घर में घुसे बंदर ने काट लिया।