करायपरसुराय: प्रखंड क्षेत्र में अमावस्या के कारण एक दिन बाद मनाई गई गोवर्धन पूजा
मंगलवार को हिलसा शहर एवं प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने गोवर्धन पूजा यानी गाय और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा धूमधाम के साथ की। इसके साथ ही वरुण देव, इंद्रदेव और अग्नि देव आदि देवताओं की भी पूजा- अर्चना की गई। पुरोहित गौतम कुमार पाण्डेय ने बताया कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पूरे देश में मनाई जाती है। लेकिन इस बार दीपावली के अगले दिन अमावस्या रहने के कारण पंच