चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खटाई से एक युवक के कब्जे से 45 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जी को मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खटाई में छापे मार कार्यवाही के दौरान एक युवक के कब्जे से 45 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।