मुंगेर: मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर मोहल्ले में एक बंद घर में हुई चोरी
Munger, Munger | Mar 20, 2024 इस घटना में चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण समेत 60 हजार रुपए नगद की भी चोरी कर ली। घटना के बारे में पीड़ित अमित मिश्रा ने बताया कि वह अपने साले की शादी समारोह शामिल होने गया था। इसी बीच जब वह आज सोमवार को वापस अपना घर आया तो घर का ताला खुला देखकर आश्चर्यचकित रह गया। कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन मिला है।