मुंगेर: प्रमंडलीय आयुक्त सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक
Munger, Munger | Mar 18, 2024 सोमवार की दोपहर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र तथा प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।