हल्द्वानी में अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान चलाया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में राजपुरा और टनकपुर रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए कई फड़ एवं ठेलों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान भी किए गए। निरीक्षण के दौरान खुले में मीट बेच रहे विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। वहीं धोबीघाट क्षेत्र में गंदगी और अस्वच्छ व्यवस्था मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित लोगों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
#Haldwani #HaldwaniNews #MunicipalCorporation #ParitoshVerma #EncroachmentDrive #AntiEncroachment #HaldwaniMunicipalCorporation #CleanHaldwani #SwachhBharat #SwachhUttarakhand #TanakpurRoad #Rajpura #CityAdministration #FoodSafety #PublicHealth #CleanCity #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews #CivicAction #UrbanDevelopment #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpress #TrendingNews #CityNews