बीकापुर: रुपीपुर बझना में विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से 55 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत
खबर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रुपीपुर बझना गांव की है. जहां परशुराम यादव उम्र लगभग 55 वर्ष बिते शनिवार की रात विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे. इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए. जिन्हें CHC बीकापुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शॉप पीएम के लिए भेज दिया. रविवार की शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया है।