बांका: भूमि मामले के निष्पादन हेतु अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, 3 मामलों का हुआ निष्पादन
Banka, Banka | Apr 18, 2026 बांका अंचल कार्यालय में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ रामानंद सागर एवं बांका थाना के एसआई संजय कुमार सिंह ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान जनता दरबार में छह मामले सामने आए।