समाहर्ता, बांका और पुलिस अधीक्षक, बांका के निदेश के आलोक में बांका ज़िलान्तर्गत विगत सप्ताह में खनन टीम द्वारा संबंधित थानों के सहयोग से अवैध बालू खनन/परिवहन के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीक़े से व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया तथा रजौन थाना में 1, अमरपुर थाना में 5, जयपुर थाना में 1, बेलहार थाना में 2 एवं धोरैया थाना में 1 अर्थात् कुल 10 वाहनो को अवैध बालू उत्खनन/परिवहन के मामले में जप्त कर लगभग 9.5 लाख रुपये का दंड अधिरोपित कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। समाहर्ता द्वारा बालू माफियाओं पर सख्त कारवाई करने का निदेश दिया गया है। अवैध बालू उत्खनन करने वाले व्यक्तियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और नियमित रूप से अभियान चलाकर सख्त कारवाई करने का निदेश दिया गया है|
7 views | Banka, Bihar | Jul 28, 2026