जहानाबाद: उंटा मोड़ से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, चालान से व्यापारी नाराज़
जहानाबाद में उंटा मोड़ से बस स्टैंड तक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले और अवैध कब्जों को हटाया गया तथा कई व्यवसायियों का चालान भी काटा गया। कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया वेंडिंग जोन सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।