संदेश: संदेश में भाकपा माले का विरोध मार्च, 'चुनाव छोड़ गद्दी छोड़' का दिया नारा
'चुनाव छोड़, गद्दी छोड़' राजव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले के नेताओं और ग्रामीण जनता के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। मार्च में प्रतिभागियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।