संदेश: सलेमपुर खेत में सांप ने बच्ची को डसा, पिता ने जिंदा सांप को हाथ से उठाकर डब्बे में किया बंद, मौके पर मच गई अफरा-तफरी
भोजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें सांप काटने के बाद घायल बच्ची के परिजनों ने इलाज के साथ-साथ सबूत के तौर पर सांप को भी अस्पताल पहुंचा दिया। यह मामला चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है जहां 12 वर्षीय सरस्वती कुमारी को खेत में भोजन देने के दौरान एक विषैले सांप ने काट लिया।