संदेश: नानसागर गांव में विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, परिजनों में मचा चीख-पुकार
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नानसागर गांव में विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई है। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए संदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु आरा रेफर कर दिया था।छात्र की मौत आरा लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई थी। परिजनों का हाल खराब।