संदेश: भारतीय सेना के अग्निवीर जवान की मौत के बाद राजद नेता ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- यह अत्यंत दुखद है
असनी गांव चंचल टोला निवासी मोहन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अग्निवीर जवान अभिजीत की मौत के बाद संदेश के राजद नेता दीपू राणावत मृत भारतीय सेवा के अग्निवीर जवान के पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया है। रजद नेता दीपू राणावत ने कहा कि देश की रक्षा में फौज में तैनात थे उनके असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद है। हम इस शोक की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।