संदेश: मनियच गांव में छपड़-छाबनी विवाद में हुई मारपीट, पति, पत्नी और बच्चे को किया गया जख्मी
पावना थाना क्षेत्र के मनियच गांव में छपड़-छाबनी को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव के ही बड़े भाई ने डांटा से हमला कर 50 वर्षीय श्याम सुंदर प्रसाद, उनकी पत्नी 38 वर्षीय कमलावती देवी और 12 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार को घायल कर दिया।घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पावना थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।