संदेश: गंगा और सोन का बढ़ता जलस्तर, बाढ़ की आशंका से प्रशासन सतर्क, संदेश में प्रशासन टीम हुई सक्रिय
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि का असर अब सोन नदी पर भी दिखने लगा है। संदेश क्षेत्र में सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दोबारा बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासनिक टीम हालात पर नजर रखे हुए है और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।गांव-गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है, साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव दल