मधेपुरा में पुलिस का बड़ा एक्शन! 78 ग्राम स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार
Description:
मधेपुरा में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कुल 78 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
बताया जा रहा है कि चारों आरोपी सहरसा जिले के रहने वाले हैं और पुलिस इन्हें अंतरजिला गिरोह से जुड़ा बता रही है। साहुगढ़-गणेश स्थान रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया गया।
मामले में NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
#Madhepura #MadhepuraPolice #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #Smack #DrugNews #NDPSAct #PoliceAction #Saharsa #CrimeNewsBihar #LatestNews #HindiNews
Bihar, India | Sep 8, 2026