विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड कोलारस के ग्राम पचावली में प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह कृषक संगोष्ठि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री महेन्द्र सिंह यादव रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री भारत सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन खेमरिया, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री हरवीर रघुवंशी, श्री योगेन्द्र रघुवंशी, जनपद सदस्य, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यशाला में वर्तमान समय में किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कैसे कमायें, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
155 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026