जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का सफल आयोजन
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के मार्गदर्शन में आज मानस भवन, गांधी पार्क में 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह प्रशिक्षण' का सफल आयोजन किया गया।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण: तकनीकी सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों पर चर्चा की गई, वहीं सफल किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत और नीमास्त्र बनाने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। उपस्थित किसानों को 'किसान सम्मान निधि' कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जोड़ा गया। जहां सभी ने प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। इस कार्यशाला में किसानों को रसायनों से मुक्त और टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
78 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026