रायबरेली: शहर के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल विद्यालय के प्रबंधक ने संकट मोचन धाम मंदिर ट्रस्ट को,शव वाहन किया भेंट
कोतवाली नगर क्षेत्र के,गवर्नमेंट कॉलोनी के समीप स्थित,संकट मोचन धाम मंदिर ट्रस्ट को,न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल विद्यालय के प्रबंधक,शशिकांत शर्मा ने,मृत्यु के उपरांत जिले वासियों को शव लाने ले जाने की हो रही समस्याओं को देखते हुए,शव वाहन भेंट किया है।यह शव वाहन मृत्यु के उपरांत लोगों के,शव को डलमऊ गंगा घाट तक ले जाने के लिए मुफ्त में सेवा प्रदान करेगा।