रायबरेली: प्रगतीपुरम के तुलसी नगर सहित अन्य जगहों पर PCI इंफ्रा प्रोजेक्ट की यूनिटों पर,SIB व GST टीम ने की छापेमारी
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,प्रगतिपुरम के तुलसी नगर सहित अन्य जगहों पर स्थित,पीसीआई इंफ्रा प्रोजेक्ट की यूनिटों पर एसआईबी व जीएसटी टीम ने,शुक्रवार को छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान,मीडिया को कुछ भी बताने से टीम ने इनकार कर दिया।गौरतलब है कि यहां,सीएम योगी की हर घर जल योजना का कार्य किया जा रहा है।जिसको लेकर नोएडा की कंपनी ने,पाइपलाइन बिछाने का कार्य लिया है।