मड़ावरा: भौती गांव में अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम भौंती के पास शुक्रवार करीब शाम 6 बजे अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है