अलवर: वारदात की फिराक में धारदार चाकू लेकर घूमते हुए एक आरोपी को NEB पुलिस ने मन्नाका रोड से किया गिरफ्तार
Alwar, Alwar | Apr 9, 2024 अलवर NEB थाना पुलिस ने मन्नाका रोड कबाड्डी की दुकान के पास से वारदात की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम गुलफाम पुत्र गफूर जाति में उम्र 24 साल निवासी तुलेडा थाना सदर अलवर का रहने वाला है। जिसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। अब इसे न्यायालयमें पेश किया जाएगा।