अलवर: आपसी कहासुनी के चलते भूगोर बाईपास के पास हुई फायरिंग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Alwar, Alwar | Apr 9, 2024 अलवर सदर थाना क्षेत्र के भूगोर बाईपास के समीप राव स्वीट्स के बाहर आपसी कहासुनी के चलते फायरिंग व मारपीट करने का मामला सामने आया है भूगोर बाईपास निवासी छोटू मीणा ने बताया उनकी राव स्वीट्स के नाम से दुकान है जहां पर बीती देर कुछ युवकों से उनकी कहा सुनी हुई थी उसी को लेकर आज सुबह 4 से 5 युवक दुकान पर आए और मारपीट व फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है