अलवर: बहराड़ी गांव में जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर 2 लोगों को मारपीट कर किया गया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Alwar, Alwar | Apr 8, 2024 अलवर कोटकासिम थाना क्षेत्र के बहराडी गांव में दो पक्षों मे हुए झगड़े मे 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें कोटकासिम अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया है घायल सोनू ने बताया वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे तभी गुर्जर समुदाय के 3 लोग आए उन्होंने जाती सूचक टिप्पणी की उनका विरोध किया तो उन्होंने लाठी सरीयों से मारपीट की जिसमें सोनू व घासीराम जख्मी हुए है