#महानगर के #पूर्व #अध्यक्ष #कदीर #अहमद ने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। वहीं जितेंद्र मुंडे ने मतदाता सूची में वोट बढ़ाने और बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष असलम खान ने महंगाई, बेरोजगारी और अल्पसंख्यकों व दलितों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौजवानों, व्यापारियों और गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए कादर खान और डंपी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष को भी नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस मौके पर अल्ताफ हुसैन, अखिल हुसैन, अली शेर, मुस्ताक, फहीम खान, शकील खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
— अशोक यादव, जिला कोषाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, बरेली
Bareilly news Live