लालगंज: फूलपुर थाना की पुलिस ने मदरसा आधुनिकीकरण योजना में गबन के मामले में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद में मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत राजकीय धनराशि के दुरुपयोग और गबन के मामले में फूलपुर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई। जांच के दौरान पाया गया कि भवन और छात्र संख्या से जुड़े तथ्यों को पोर्टल पर गलत तरीके से दर्शाकर सरकारी धनराशि प्राप्त की गई ।