सुशासन तिहार मे फिर बवाल, कांग्रेस नेताओ को मंच नही मिला
नगर निगम प्रशासन द्वारा सिरगिट्टी में आयोजित 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान शनिवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। "सुशासन" के दावों को खोखला बताते हुए कांग्रेसियों ने न केवल शिविर का पुरजोर विरोध किया, बल्कि मंच पर चढ़कर नारेबाजी भी शुरू कर दिया #सुशासन_तिहार_2026 #chhattisgarhnews #bilaspurnews