रॉबर्ट्सगंज: अनपरा क्षेत्र में प्रेम विवाह की जिद को लेकर युवती बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ी, पुलिस के आश्वासन के बाद उतरी
सोनभद्र के अनपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रेमी से शादी करने की जिद पर एक युवती टावर पर चढ़ गई। मामला तापीय परियोजना आवासीय परिसर के शॉपिंग सेंटर के पास का है। टावर पर युवती को चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा था। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।