पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से 553.98 लीटर विदेशी शराब जब्त, मौके से तस्कर फरार
राजधानी पटना में अवैध शराब के खिलाफ पटना पुलिस और उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के 70 फीट इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो से 553.98 लीटर विदेशी जब्त किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गये।