पटना ग्रामीण: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार के दोनों डिप्टी CM के साथ विशेष ट्रेन से रवाना, जमालपुर वर्कशॉप का करेंगे निरीक्षण
शुक्रवार को पटना जंक्शन से करीब सुबह 9 बजे विशेष ट्रेन द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जमालपुर के लिए रवाना हुए। यह दौरा जमालपुर वर्कशॉप के निरीक्षण हेतु किया जा रहा है, जिसमें रेल सुविधाओं और वर्कशॉप की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।