टीकमगढ़: सावन सोमवार पर कुंडेश्वर में ट्रैफिक डायवर्ट; सुबह 6 से दोपहर 2 तक भारी वाहन प्रतिबंधित, 4 पार्किंग स्थल तय
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में श्रावण मास के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग ने यातायात प्लान तैयार किया है। यह प्लान सोमवार सुबह 6 वजे से दोपहर 2 वजे तक लागू रहेगा। टीकमगढ़ से कुंडेश्वर होते हुए महरौनी जाने वाले और महरौनी से टीकमगढ़ आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।