कनवास: सुकेत में 4 से 5 लोगों ने बाइक सवार एक युवक के साथ की मारपीट, समझौते के चलते नहीं हुआ मामला दर्ज
Kanwas, Kota | Apr 29, 2024 सुकेत में एक बाइक सवार युवक की 4 से 5 लोगो ने बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके चलते युवक अचेत हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस भी अस्पताल पहुचीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बाइक सवार युवक सलमान पुत्र हमीद बाजार के रास्ते बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।