लालगंज: फरहाबाद क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में निजामाबाद थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह व मय हमराह फोर्स ने दहेज हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपी अफताब अहमद पुत्र अली अहमद को फरहाबाद क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी पर संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।